डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने यूपी में रखा पहला कदम, आगरा में सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ पहली रीजनल लैब शुरू
आगरा, 23 जुलाई। राजस्थान और हरियाणा के बाद डायग्नोस्टिक संस्था डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने उत्तर प्रदेश में अपनी पहली रीजनल लैब ताजनगरी में स्थापित की है। यह लैब सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ साझेदारी में प्रारंभ की गई है।
बाग फरजाना में गुरुवार को लैब का उद्घाटन डॉ. बी. लाल गुप्ता, संस्थापक एवं चेयरमैन, डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश भाटिया ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. अलोक अग्रवाल, डॉ. अरविन्द अग्रवाल, डॉ. रवि सबरवाल, डॉ. विकास बंसल, डॉ. अलोक गुप्ता, डॉ. राजीव बंसल, गोमित जैन, डॉ. अनिल राजन, डॉ. म. स. चौहान, डॉ. विजय सिंघल, डॉ. अश्वनी यादव, कृष्णा शर्मा, जीतेन्द्र दीक्षित, धर्मेद्र बंसल ने इस पहल का स्वागत किया।
सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर पिछले 20 वर्षों से डायग्नोस्टिक सेवाएँ प्रदान कर रहा है। सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के संस्थापक डॉ. अनुराग टंडन एवं निदेशक डॉ. पारुल टंडन ने कहा कि यह साझेदारी नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली, समयबद्ध एवं भरोसेमंद डायग्नोस्टिक सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
_________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments