Agra News: खबरें आगरा की...
तराने मुकेश, रफी के....
आगरा, 23 जुलाई। मशहूर सिने गायक मुकेश की जयंती और आने वाली मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर आगरा कल्चरल एसोसिएशन के कलाकारों ने उनके गीतों को गाकर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि नीना वर्मा, अरुन श्रोत्रिय, धन्वंतरि पाराशर, सुभाष सक्सेना, शिव कुमार शर्मा, मुकेश शुक्ला, अनुराग माथुर, प्रवीण वर्मा, आर पी सक्सेना ने किया। नन्ही कलाकार तरंग द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने के बाद गीतों का सिलसिला शरू हुआ। प्रस्तुतियों में डॉ मंजरी द्वारा-अब तो है तुमसे, सीमा-इक प्यार का नगमा है, हरीश आहूजा-जाने कहाँ गए वो दिन, राजीव-ओ महबूबा ओ महबूबा, रचना-हम तुम चोरी से, अंशु शर्मा-तेरी आँखों के सिवा, अनुष्का-ना तुम हमे जानो,राजू सक्सेना-मैंने तेरे लिये ही, मुकेश शर्मा-गुलाबी आंखे, अरुन साहू-कहीं दूर जब दिन ढल जाए, आकांशी- सोलह बरस की बाली उमर को सलाम, गुंजन-तस्वीर तेरी दिल मे, देवेश-मेरी मोहब्बत जवां रहेगी, प्रवीण एवम सुपर्णा-हम तुम गीत मिलन के गाते रहेंगे आदि शामिल रहे।
संगीत निर्देशन- अध्यक्ष सुभाष सक्सेना एवम कुशल मंच संचालन महासचिव आर पी सक्सेना द्वारा किया गया। संगत कलाकारों में तबला -शैलेश सक्सेना, पैड-प्रवीन वर्मा, की बोर्ड-देवेश अग्रवाल, हारमोनियम-सुभाष सक्सेना थे। कार्यक्रम में डॉ गुलशन ग्रोवर, अमित कोहली, अजय कुलश्रेष्ठ, वंदना कक्कड़, पूजा भौमिक, वंदना परिहार, सुंदर लाल चेतवानी, अवधेश उपाध्याय, कनिष्का खुशलानी उपस्थित रहे।
_________________________________________
छात्रों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण
आगरा, 23 जुलाई। एनसीसी आर्मी विंग एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स शाखा द्वारा आगरा कॉलेज के ऑडिटोरियम में छात्रों के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) पर व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा नागरिकों को आकस्मिक हृदयाघात के समय जीवन बचाने के लिए सटीक शारीरिक कौशल से लैस करना है।
मुख्य चिकित्सा प्रशिक्षक प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील अग्रवाल ने 'मिनीकिन्स' पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। डा सोनिया भट्ट ने सार्वजनिक सीपीआर कौशल की तत्काल आवश्यकता बताई। एनसीसी आर्मी विंग के कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। एयर विंग के फ्लाइंग ऑफिसर नीतिश शर्मा ने संचालन तथा डा सत्यदेव शर्मा ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो वीके सिंह ने की। बायोटेक विभाग अध्यक्ष डा संध्या अग्रवाल, डा दिव्या अग्रवाल, डा नीता रानी, डा रवि शंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। एनएसएस प्रभारी डा आनंद प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखें।
_________________________________________
खेत में मिला विशाल अजगर, मंदिर में दिखा सैंड बोआ
आगरा, 23 जुलाई। वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने वन विभाग के सहयोग से जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर दो सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। लगभग 12 फीट लंबे भारतीय अजगर को मिढ़ाकुर गांव के एक खेत से रेस्क्यू किया गया, जबकि एक कॉमन सैंड बोआ का रेस्क्यू किरावली वन क्षेत्र स्थित एक मंदिर परिसर से किया गया। दोनों सांप पूरी तरह सुरक्षित थे और उन्हें उपयुक्त प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
वाइल्डलाइफ एसओएस आगरा-मथुरा क्षेत्र के लिए अपनी आपातकालीन हेल्पलाइन +91 9917109666 का संचालन लगातार कर रहा है और लोगों से अपील करता है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने के बजाय प्रशिक्षित विशेषज्ञों को इसकी सूचना दें।
_________________________________________
कारगिल विजय की स्मृति में हुई नमन काव्य गोष्ठी
आगरा, 23 जुलाई। संस्कार भारती ने भारतीय सेना द्वारा कारगिल विजय करने की स्मृति में 19वीं नमन काव्य गोष्ठी का आयोजन माधव भवन, जयपुर हाउस पर किया।
मुख्य वक्ता संस्कार भारती के अखिल भारतीय अधिकारी बांकेलाल गौड़ ने कहा कि कारगिल विजय का पुनर्सस्मरण नयी पीढ़ी का नैरेटिव स्थापित करेगा।
आचार्य यादराम सिंह कविकिंकर, वरिष्ठ कवि अशोक गोयल, वरिष्ठ कवि, साहित्यकार डॉ ब्रज बिहारी लाल बिरजू एवं प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर काव्यगोष्ठी का शुभारंभ किया.
मीना शर्मा, नन्द नन्दन गर्ग, सुमन शर्मा पावक, अशोक गोयल, प्रभुदत्त उपाध्याय, संजय कुमार, रूपेश कुलश्रेष्ठ स्नेह, डॉ यशोयश, डा नीलम भटनागर सहित अनेक कवियों ने काव्य पाठ किया। संचालन अलका शर्मा और संजय कुमार ने, संयोजन प्रभुदत्त उपाध्याय ने और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया।
_________________________________________
संस्कार भारती करेगी 101 कला गुरुओं का सम्मान
आगरा, 23 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संस्कार भारती द्वारा 26 जुलाई, रविवार को दोपहर 1:30 बजे से बल्केश्वर स्थित सेंट एंड्रयूज स्कूल में 101 कला गुरुओं का सम्मान किया जाएगा।
संस्था के राज बहादुर सिंह राज और प्रांतीय संयोजक आशीष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह चौहान, ज्योति खंडेलवाल, वीरा सक्सेना और रोशनी गिडवानी के निर्देशन में 100 उभरते कलाकार गुरु वंदना, गुरु स्तुति और सरस्वती वंदना सहित भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे। कार्यक्रम नटराज के पूजन के साथ आरंभ होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि, राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र मुख्य वक्ता, समाजसेवी भूप सिंह इंदौलिया समारोह-अध्यक्ष और सेंट एंड्रयूज प्रबंध निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा स्वागताध्यक्ष होंगे।
_________________________________________
जिला माहेश्वरी सभा ने रोपे पौधे
आगरा, 23 जुलाई। जिला माहेश्वरी सभा द्वारा गुरुवार को हरिशंकरी पीपल, बरगद, पाकड़, कृष्ण कदम्ब, अशोक, कनेर, गुड़हल एवं नीम सहित अन्य पौधों का रोपण किया गया।
यह कार्यक्रम जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष संजय कहाल्या, सचिव श्यामसुंदर माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विकास मौलासरिया, महेंद्र डागा, मनोज दुजारी, पवन भुराडिया
चंद्रमोहन चांडक, अशोक चांडक, अनिल चांडक, हरिकिशन चांडक एवं कांता गगरानी, कामना गांधी, साधना भूतड़ा, पूजा दुजारी, उर्मिला भूतड़ा, रजनी डागा, ममता डागा के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।
_________________________________________
जया किशोरी ने बताया भागवत का महत्व
आगरा, 23 जुलाई। फतेहाबाद रोड स्थित एक मैरिज होम में श्रीश्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह में कथा वाचक जया किशोरी ने प्रभु के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्तों से कहा कि हर रोज कथा सुनकर भूल जाना नहीं चलेगा। जो कथा सुनो घर जाकर उस पर चिन्तन करो। अगले दिन कथा प्रारम्भ करने से पहले पिछले दिन की कथा से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
जया किशोरी ने कहा कि मनुष्य पग-पग पर गलतियां करता है। गलती तभी होती है जब हम कुछ नया करते हैं या सीखते हैं। कुछ करेंगे तभी गलती होगी। हजार गलतियां करो परन्तु एक गलती को दोबारा मत दोहराओ।
_________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments