रेलवे कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, रबड़ी भी सफाचट कर गए चोर

आगरा, 30 जुलाई। थाना सदर के अंतर्गत आगरा कैंट की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मंदिर की गुल्लक चुरा ले गए। यही नहीं, चोर घर में रखी रबड़ी भी खा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा कैंट की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी के जी8ए मकान में सोनम पांडे पत्नी स्व. गौरव दुबे रहती हैं। वह रेलवे के पार्सल विभाग में कमर्शियल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की सुबह करीब छह बजे ड्यूटी पर चली गई थीं। उनके दो बच्चे ऋषि और छवि स्कूल चले गए थे। साथ रह रही बहन रूपम भी सुबह दस बजे करीब घर से बाहर चली गई थी।
दोपहर दो बजे जब बहन वापस लौटी तो मकान का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था। चोरों ने घर के फ्रिज में रखी रबड़ी भी खाई।
बताया गया है कि चोर घर के अंदर से डेढ़ तोले सोने के आभूषण, आधा किलो चांदी के आभूषण, एक मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने घर के मंदिर की गुल्लक तोड़ दी और लड्डू गोपाल के आभूषण भी अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments