सेंट पीटर्स कॉलेज ने गठित किया अपना बैंड

आगरा, 30 जुलाई। सेंट पीटर्स कॉलेज ने अपने छात्रों का बैंड बना लिया है। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में इस कॉलेज बैंड का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि आगरा महाधर्मप्रांत के विकर जनरल फादर जोसेफ डाबरे थे।
इस अवसर पर नवगठित कॉलेज बैंड के अनुशासन, समर्पण एवं संगीत प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, एवं अद्भुत तालमेल के साथ अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। अभिभावकों ने भी पूरे गर्व एवं उत्साह के साथ इस कार्यक्रम का आनंद लिया।
फादर जोसेफ डाबरे ने बैंड के अनुशासन, समन्वय एवं उत्कृष्ट तालमेल की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों, बैंड प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। 
कार्यक्रम में फादर डॉ. ऑल्विन पिंटो (प्रधानाचार्य), फादर लुईस कैस (उप-प्रधानाचार्य प्री-प्राइमरी विंग), फादर कुलकान्त (उप-प्रधानाचार्य) तथा सिस्टर एन्सी (हेडमिस्ट्रेस) भी मौजूद रहीं।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments