आँगन को आँगन ही रखना, इसमें दीवार नहीं करना
आगरा, 25 जुलाई। ब्रह्मा कुमारीज, माउंट आबू स्थित रेडियो मधुबन के ऑनलाइन कार्यक्रम 'बातें मुलाकातें' में शहर के कवि कुमार ललित स्पेशल एपिसोड में विशेष अतिथि रहे। यह एपिसोड फैमिली रिलेशनशिप विषय पर आधारित था।
आरजे रमेश खेड़े के संयोजन-संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कुमार ललित ने पारवारिक रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए अहम त्याग कर निरंतर आत्मीय संवाद किए जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में लाइव जुड़ रहे दर्शकों और श्रोताओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए कुमार ललित ने युवा पीढ़ी को पारिवारिक मूल्यों से जोड़ना जरूरी बताया।
उन्होंने अपनी गीत- कविताओं से भी बिखरते पारिवारिक रिश्तों को सहेजने का संदेश कुछ यूँ दिया- ".....रिश्ते, नाते, संबंधों से बढ़कर संसार नहीं करना। आँगन को आँगन ही रखना, इसमें दीवार नहीं करना..।"
________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments