डॉ श्रीवास्तव दम्पति ने दी 13 बच्चों की सालभर की फीस

आगरा, 25 जुलाई। केंद्रीय हिन्दी संस्थान से सेवानिवृत्त डा अश्वनी कुमार श्रीवास्तव एवं आरबीएस डिग्री कॉलेज से सेवानिवृत्त उनकी पत्नी डा माया श्रीवास्तव ने रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ के बैनर तले 12 लड़कियों एवं एक लड़के की पूरे वर्ष की फीस दी है।
क्लब के अध्यक्ष अमनप्रीत ने अपनी तरफ़ से सभी बच्चों को शिक्षा से सम्बंधित कापी, पेन, पेन्सिल, रबर, कलर पेन इत्यादि दिए। इस अवसर पर क्लब द्वारा डा अश्वनी कुमार एवं डा माया श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। 
के प्रसाद मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य एवं निदेशक ने क्लब के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नरेश सूद, डा पी एन अस्थाना, प्रमोद सक्सेना, मनोज रावत, सुमन, अमिताभ, मोतीलाल जैन, दीपा, राकेश भास्कर, नरेन्द्र बंसल उपस्थित थे। सचिव राजन दूबे ने संचालन किया।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments