बड़ी खबर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, जंतर मंतर पर सीजेपी का जश्न

नई दिल्ली, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की। हाल के दिनों में छात्रों के बढ़ते विरोध प्रदर्शन और विपक्ष के लगातार हमले के बीच यह बड़ा फैसला सामने आया।
इस्तीफे की खबर आते ही जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जमकर जश्न मनाया।
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सरकार के अहंकार की हार और लोकतंत्र की जीत बताया।
पिछले कुछ दिनों से धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था।
NEET पेपर लीक के लिए उन्हें दोषी बताकर जंतर-मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था। आंदोलनकारियों का कहना था कि धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे से कम में वह नहीं मानेंगे।
धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं के नाम खुला पत्र जारी करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की। पत्र में उन्होंने लिखा- मैं पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। 
मैंने जिम्मेदारी और परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा। जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ न उठाएं, देश की एकता बनी रहे, इसी पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री को भेज दिया है।
बता दें कि विपक्ष, विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी और छात्रों की मांगों को लेकर सरकार पर हमलावर थे। धर्मेंद्र प्रधान के इस कदम के बाद अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी नए सिरे से सौंपे जाने की संभावना है।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments