जनकपुरी कार्यालय का उद्घाटन, अशोक गोयल राजा जनक और लता रानी सुनयना, प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा, राजा दशरथ का भी सपरिवार अभिनंदन

आगरा, 23 जुलाई। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत भावना एस्टेट सिकंदरा में गुरुवार को जनकपुरी महोत्सव के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन अध्यक्ष व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने राजा जनक, रानी सुनयना और प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा की। अशोक गोयल को राजा जनक बनाया गया है, उनकी पत्नी लता गोयल रानी सुनयना की भूमिका में होंगी। 
उदघाटन अवसर पर राजा दशरथ संजय सिंघल, रानी कौशल्या नीता सिंघल और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का जनकपुरीवासियों द्वारा अभिनंदन भी किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भी राजा जनक और रानी सुनयना का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज बंसल ने किया।
जनकपुरी महोत्सव समिति का केन्द्रीय कार्यालय भावना एस्टेट सोसायटी के क्लब हाउस के बनाया गया है। औपचारिक उद्घाटन से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन भी किया गया।  
जनकपुरी की कार्यकारिणी में मार्गदर्शक के रूप में भगत सिंह बघेल, डॉ. ए के सिंह एवं अशोक कुमार गुप्ता, मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुश मित्तल , महामंत्री मनोज जादौन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल ग्वाला, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह और स्वागताध्यक्ष अरविन्द शर्मा को बनाया गया है। 
ये रहे उपस्थित 
कार्यक्रम में राजा दशरथ संजय सिंघल, रानी कौशल्या नीता सिंघल, उनके पुत्र एवं पुत्रवधु रजत सिंघल एवं निमिषा सिंघल एवं मोनिका जौहरी, रामलीला कमेटी के के पूर्व अध्यक्ष जगदीश बागला, महामंत्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद जौहरी, विजय गोयल, भगवान दास बंसल, संजय तिवारी, टी एन अग्रवाल, मुकेश जौहरी, मनोज अग्रवाल समन्वयक आनंद मंगल, अंजुल बंसल, उपमंत्री रामांशु शर्मा, सहायक मंत्री महेश अग्रवाल, बॉबी, दिलीप अग्रवाल, राहुल गौतम उपस्थित रहे।
जनकपुरी महोत्सव समिति की ओर से अजय गर्ग, राजा सिंह चौहान, जी.पी. सिंह, रामचंद्र राणा, आर.डी. सारस्वत, नीरज मिश्रा, नवीन गोस्वामी, अरुण गुप्त, दीपक माहेश्वरी, नरेंद्र शर्मा, धीरज कुमार शर्मा, लोकेंद्र कुमार संत, नरेंद्र सेंगर, अनुज, जी.पी. अग्रवाल, विश्वनाथ जुनेजा, निमित्त पोरवाल, अखिलेश दुबे आदि उपस्थित रहे।
____________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments