प्रेमिका के भाई का चाकू की नोंक पर अपहरण करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, अपहृत किशोर मुक्त
आगरा, 06 जुलाई। थाना पिनाहट क्षेत्र से प्रेमी द्वारा चाकू की नोक पर अगवा किए गए प्रेमिका के 13 वर्षीय भाई को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण के आरोपी मौसिम को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रेमिका पर शादी का दबाव बनाने के लिए उसके नाबालिग भाई का अपहरण किया गया था। रविवार को पिनाहट कस्बा क्षेत्र में मौसिम नामक युवक एक घर में घुस आया और चाकू की नोक पर 13 वर्षीय किशोर का अपहरण कर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
_________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments