सर्व ओमेक्स मॉल की सीढ़ियों पर फोड़ा पटाखा, तीन नवयुवक और एक युवती हिरासत में, ग्राहकों और कर्मचारियों में फैली दहशत
आगरा, 06 जुलाई। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में बाईपास मार्ग पर स्थित सर्व ओमेक्स मॉल में सोमवार की रात कुछ नवयुवकों ने आतिशबाजी का बम चलाकर धमाका कर दिया, जिससे मॉल में अफरा-तफरी मच गई। ग्राहकों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। मॉल में तैनात सुरक्षा जवानों ने इन नवयुवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और एक लड़की है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आतिशबाजी का उद्देश्य केवल शरारत था या इसके पीछे कोई अन्य मंशा थी। पुलिस ने कार की तलाशी भी ली, जिसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया। कार की डिक्की से काफी आतिशबाजी भी बरामद हुई।
बताया गया है कि एक होंडा कार में तीन लड़के और एक लड़की मॉल पहुंचे थे। आरोप है कि कार सवार पार्किंग क्षेत्र में घुसे और सीढ़ियों पर पटाखा फोड़ दिया। पूरी घटना मॉल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मॉल प्रबंधन ने घटना की फुटेज पुलिस को सौंप दी है।
मॉल के संचालक सर्वप्रकाश कपूर ने कहा कि सोमवार शाम एक होंडा कार में तीन लड़के और एक लड़की मॉल पहुंचे थे। सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए तीनों लड़कों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
_______________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments