Agra News: खबरें आगरा की......
स्वास्थ्य विभाग ने कराई यूथ फेस्ट क्विज प्रतियोगिता
आगरा, 22 जुलाई। एम डी जैन इण्टर कॉलेज, हरीपर्वत पर बुधवार को यूथ फेस्ट क्विज का आयोजन किया गया।
डा सुखेश गुप्ता जिला क्षय रोग/एड्स अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि क्विज प्रतियोगिता में 12 इण्टर कॉलेजों (1. एम०डी० जैन इण्टर कॉलेज, 2. मिल्टन पब्लिक स्कूल, 3. सगीर फातिमा एमजीआई कॉलेज, 4. मुरारीलाल खत्री गर्ल्स इण्टर कॉलेज, 5. श्रीमती विद्यारानी इण्टर कॉलेज, 6. इन्द्रा मैमोरियल जूनियर हाई स्कूल, 7. हेरिटेज पब्लिक स्कूल, 8. आर्मी पब्लिक स्कूल, 9. श्री जगदम्बा इण्टर कॉलेज, 10. रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स कॉलेज, 11. राजकीय हाईस्कूल जयनगर, 12. बी0डी0 जैन गर्ल्स इण्टर कॉलेज) के कक्षा 8, 9 व 11 के कुल 72 प्रतिभागियों (छात्र/छात्राओं) ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में आये समस्त प्रतिभागियों को टीबी एवं एचआईवी एवं एड्स के बारे में बताते हुये, लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिल्टन पब्लिक स्कूल से दीया सिंह एवं शुभी कुलश्रेष्ठ, द्वितीय पुरस्कार एम०डी० जैन इण्टर कॉलेज से दिव्यांश अग्रवाल एवं वैभव वर्मा, तृतीय पुरस्कार श्री जगदम्बा इण्टर कॉलेज से चरन आधार एवं सतेन्द्र सिंह एवं सांत्वना पुरस्कार - राजकीय हाई स्कूल शमसाबाद से कौशल कुमार एवं प्रांशी को प्रदान किया गया। समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। विजयी प्रतियोगियों को जिला क्षय रोग/एड्स अधिकारी डा सुखेश गुप्ता एवं प्रधानाचार्य डा संजय गर्ग द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
_________________________________________
श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली कलश यात्रा
आगरा, 22 जुलाई। शहर 23 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाले श्रमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। विजय नगर स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर तक पहुंची कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। मुख्य रूप से विकास मांगलिक, अनिल गुप्ता, विनीत मांगलिक, ऋषिक मांगलिक, अर्पित गुप्ता, आलोक अग्रवाल, संजय गुप्ता, मीतेश मित्तल, मोंटू भार्गव, संतोष शर्मा, जयश्री मांगलिक, अंजू मांगलिक, तनु मांगलिक, आकांक्षा गुप्ता, अनीता गुप्ता, साक्षी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रेनू आदि उपस्थित थीं।
_________________________________________
शिवदत्त गुप्ता के नेत्रदान से दो अंधकारमय जिंदगियां होंगी रोशन
आगरा, 22 जुलाई। फिरोजाबाद निवासी शिवदत्त गुप्ता (77) नसीरपुर वालों का बुधवार की दोपहर में निधन हो जाने पर उनके पुत्र संजय गुप्ता व राजीव गुप्ता ने क्षेत्र बजाजा कमेटी के संजीव गुप्ता से नेत्रदान प्रकिया पूरी कराने के लिए संपर्क किया।
सूचना पर क्षेत्र बजाजा कमेटी की गाड़ी डाक्टर्स टीम के साथ क्रोनिया के लिए फिरोजाबाद गई। एस.एन. की आई बैक इंचार्ज डा.शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा व डाक्टर टीम द्वारा नेत्रदान प्रकिया पूरी कराई गई। उनके नेत्रदान से दो अंधकारमय जिन्दगियों में उजाला होगा। कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महासचिव राजीव अग्रवाल, प्रभारी विशनू जैन, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने औंरो से भी नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की है।
_________________________________________
जैन संतों का ट्रांस यमुना क्षेत्र के मंदिर में मंगल प्रवेश
आगरा, 22 जुलाई। गुदड़ी मंसूर खान से प्रातः पांच बजे मंगल विहार आरंभ कर आचार्य सौभाग्य सागर एवं आचार्य सुरत्न सागर ससंघ 8 पिच्छी का श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर पंचायती जैन मंदिर ट्रांस यमुना कॉलोनी में मंगल प्रवेश बुधवार को प्रातःकाल हुआ।
मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों व जयकारों के साथ समाज के श्रद्धालुओं ने संतों का स्वागत किया। प्रातः 8:30 बजे आचार्य श्री के मुखारविंद से मंगल प्रवचन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और सदाचार की प्रेरणा दी गई। प्रवचन के पश्चात सभी साधु-संतों की आहारचर्या संपन्न हुई। इस धर्म प्रभावना के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इनमें जगदीश प्रसाद जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, जितेंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन, संदीप जैन, विप्लव जैन, वैभव जैन आशीष जैन, आकाश जैन आदि शामिल थे।
_________________________________________
पालीवाल पार्क में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
आगरा, 22 जुलाई। पालीवाल पार्क में बुधवार की प्रातः वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी (सामाजिक वानिकी) राजेश कुमार एवं सरकारी उद्यान अधीक्षक रजनीश पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा सार्वजनिक उद्यानों के संरक्षण एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
पर्यावरण प्रेमी एवं अधिवक्ता के. सी. जैन ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पौधों के संरक्षण, उनकी जीवित रहने की स्थिति तथा उनकी नियमित निगरानी की जानकारी भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जानी चाहिए। कार्यक्रम में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, किशोर जैन, डॉ. संजीव गोयल, डॉ. मुकुल पंड्या, डॉ. मानसी राय, डॉ. अनिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। _________________________________________
पार्श्व गायक मुकेश के जन्मदिन पर स्मृति संध्या
आगरा, 22 जुलाई। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश के जन्म दिवस के अवसर पर स्मृति संध्या का आयोजन ग्रीन हाउस भोगीपुरा में किया गया। आयोजन का शुभारंभ कुमारी पूजा तोमर की सरस्वती वंदना से हुआ।
अतिथियों का स्वागत करते हुए चंद्रशेखर शर्मा ने किया।
दिनेश श्रीवास्तव, सुशील सरित, हरीश अग्रवाल, सुधीर शर्मा ने उनकी गायकी के अनछुए पहलुओं पर चर्चा की। डॉ रमेश आनंद ने ग़ज़ल प्रस्तुत की। अध्यक्षता करते हुए सुप्रसिद्ध गायक विजय गुप्ता ने कहा मुकेश को भुलाना असंभव है।
_________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments