मनोज बोहरा और देवेंद्र चिल्लू के साथ कांग्रेसियों ने आगरा में दिया धरना
आगरा, 22 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज जैन बोहरा एवं पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार को शहीद नगर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
यह धरना दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी,नप्रियंका गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं को पुलिस हिरासत में लिए जाने की विरोध में आयोजित किया गया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता तथा उनकी आवाज़ को दबाने के प्रयास के विरोध में कांग्रेस नेता
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के सामने शांतिपूर्ण धरना दिया।
आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के बावजूद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।
इसके विरोध में प्रदेशव्यापी धरने के माध्यम से छात्रों के अधिकारों, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हो रहे प्रहार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की गई। राहुल गांधी की रिहाई के बाद ही धरना समाप्त किया गया।
_________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments