Agra News: खबरें आगरा की...

क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवार्थ मिला ग्यारहवां शव वाहन 
आगरा, 26 जुलाई। औद्योगिक संस्थान वेकमेट इंडिया लिमिटेड कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत रविवार को श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवार्थ एक शव वाहन समर्पित किया। 
वेकमेट इंडिया लिमिटेड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चेअरपर्सन रेखा अग्रवाल ने शव वाहन की चाभी क्षेत्र बजाजा कमेटी के पदाधिकारियों को सौपीं। कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल ने बताया कि इस शव वाहन के आने से कमेटी के पास अब कुल 11 शव वाहन हो गये। महासचिव राजीव अग्रवाल ने बताया इन ग्यारह के अलावा एक वाहन अज्ञात शवों के लिए, एक वाहन नेत्रदान व दो वाहन एसी ताबूत सेवा के लिए कमेटी के पास अलग से है। 
इस मौके पर मयंक अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल तथा बजाजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल, विशनू चौधरी, ताराचंद गोयल, प्रशान्त गुप्ता, संजीव गुप्ता, राम अग्रवाल, अनुज राठी, विपिन जिंदल मौजूद रहे।
__________________________________________
कारगिल शहीद हसन मोहम्मद के परिजनों का तिरंगा पट्टिका पहनाकर सम्मान
आगरा, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को जनकल्याण समिति की ओर से कारगिल शहीद हसन मोहम्मद के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर पांच स्थित निवास पर उनको नमन किया गया।
शहीद की मां अमीरन, उनके भाई इसराइल अली, नूर फातिमा को तिरंगा पट्टिका पहना कर सम्मानित किया। कारगिल विजय दिवस की तस्वीर भी भेंट की। वक्ताओं ने कहा कि वीर जवानों की शहादत से ही देश की सीमा सुरक्षित हैं। युवाओं को उनके बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, अनिरुद्ध भदौरिया, पार्षद सुषमा जैन, अनिता वैस, दीपेश अग्रवाल, हेमंत और शहीद के परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
__________________________________________
सेवादल का ध्वज वंदन व रवि मिलन कार्यक्रम 
आगरा, 26 जुलाई। कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष सचिन चौधरी के आह्वान पर अर्जुन नगर बारहखम्भा वार्ड-21 में बरगद वाली पंचायत पर ध्वज वंदन व रवि मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण राम किशन सिंह एवं लक्ष्मी नारायण चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। संचालन राम वकील धाकरे ने किया।
रवि मिलन में वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश और कमला देवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नीट आदि पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की व सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों की आलोचना की।
कार्यक्रम में कांग्रेस पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, अश्विनी कुमार बिट्टू, विवेक सिंह, संतोष कुमार, अभय सिंह, सौनू कन्नौजिया, नूरुद्दीन खान, गौरव कश्यप, संजय पंडित, दिलीप वर्मा, धीरज, राकी, अजय पाल, सोहन बाबू, गुलाब भाई, लाखन, भूपेंद्र, विनोद, वंशी, अमित चौहान, नेमी, मुकुल देव, राजा, मौनू, विकेश उपस्थित रहे।
__________________________________________
'मन की बात' राष्ट्र प्रथम की भावना का जन-आंदोलन
आगरा, 26 जुलाई। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने रविवार को कमला नगर स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण को सुना। सांसद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के अभियान से जोड़ने वाला एक सशक्त जन-आंदोलन बन चुका है।
उन्होंने कहा कि 136वें संस्करण में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। 
__________________________________________
संस्कार भारती ने 101 कला गुरुओं का किया सम्मान
आगरा, 26 जुलाई। संस्कार भारती के तत्वावधान में रविवार को बल्केश्वर स्थित सेंट एंड्रयूज स्कूल में नटराज पूजन के साथ 101 कला गुरुओं का सम्मान किया गया। आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, वृंदावन, एटा, हाथरस, शाहजहाँपुर, अलीगढ़, बरेली और बदायूँ के कला गुरु शामिल रहे। 
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, मुख्य वक्ता राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र, विशिष्ट अतिथि पत्रकारिता विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश के पूर्व कुलपति बलदेव भाई और अध्यक्ष भूप सिंह इंदौलिया ने समारोह का शुभारंभ किया। 
उभरते कलाकारों द्वारा ध्येय गीत, गुरु वंदना, गुरु स्तुति और सरस्वती वंदना-भाव नृत्य, वंशी वादन, लोक नृत्य, नाटक, एकल गीत और एकल नृत्य जैसी प्रस्तुतियां दी गईं। कला कुंज भारती ब्रज प्रांत प्रथम अंक का भी लोकार्पण किया। डॉ. गिरधर शर्मा, अमित जैन, पवन गुप्ता, मनीष अग्रवाल, बाँकेलाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, विजय कुमार, एसके मिश्रा, रामकुमार अग्रवाल मौजूद रहे। सीए संजय गोयल, राम अवतार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। 
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments