सेंट पीटर्स स्कूल में लगा मेडिकल कैम्प, पूर्व छात्र रहे 50 चिकित्सकों ने पांच सौ लोगों की निःशुल्क जांच की, 70 लोगों ने रक्तदान भी किया

आगरा, 25 जुलाई। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा शनिवार को स्कूल में नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन स्कूल के वर्तमान छात्रों के अभिवावकों, रिश्तेदार, पूर्व छात्र और उनके परिजन, शिक्षक, अन्य कर्मचारी और अतिथियों हेतु किया गया था जिसका लाभ लगभग 500  लोगों द्वारा लिया गया। शिविर में स्कूल के पूर्व छात्र रहे 50 चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। बीस से ज्यादा चिकित्सा क्षेत्रों के डॉक्टरों ने निशुल्क परामर्श दिया। इस अवसर पर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल, ई.सी.जी. आदि जांचें भी निशुल्क की गयीं। 
इस अवसर पर पूर्व छात्रों और उनके परिजनों द्वारा समर्पण समिति के सहयोग से लगाये गए रक्त दान शिविर में 70 लोगों ने रक्त दान किया। 
इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य फ़ादर (डॉ.) आल्विन पिंटो, प्रबंधक फ़ादर इग्नेशियस मिरांडा, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. उपेन्द्र नाथ गुप्ता, डॉ. रजत कपूर, डॉ. गुंजन प्रकाश, रामानंद चौहान, भारत महाजन, डॉ. निशांत चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में आंतरिक चिकित्सा के डॉ. उपेन्द्र नाथ गुप्ता, डॉ. शुभम जैन और डॉ. विनीत जैन, कान-नाक-गला रोग के डॉ. रजत कपूर, हृदय रोग के डॉ. सौरभ नागर और डॉ. हिमांशु यादव, नेत्र रोग के डॉ. गुंजन प्रकाश, डॉ. सुमुख उपाध्याय, डॉ. हर्ष सक्सेना व डॉ. शिवांकर सेनगुप्ता, दंत रोग के डॉ. मनुशील पचौरी, डॉ. श्रेय श्रीवास्तव, डॉ. ध्वनित विधानी, डॉ. शिव्या विधानी, डॉ. आयुष सलूजा, डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, त्वचा रोग की डॉ. ईशा सिंह, हड्डी रोग के डॉ. अमृत गोयल, स्त्री रोग की डॉ. सौम्या अग्रवाल, डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. ऋषभ पचौरी, बाल रोग के डॉ. क्षितिज शर्मा, डॉ. विक्रम अग्रवाल, डॉ. शुभिका गर्ग, डॉ. सचिन चावला मूत्र रोग के डॉ. रचित अरोरा, किडनी के डॉ. तरुण सिंघल पेट रोग के डॉ. करण रावत, तंत्रिका रोग के डॉ. तरुणेश शर्मा, डॉ. उदभव बंसल, कैंसर रोग के डॉ. अनिमेष गुप्ता, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रांशु गुप्ता, पैथोलॉजी के डॉ. तरुण मिश्रा और डॉ. अर्पित अग्रवाल आदि ने अपनी नि:शुल्क सेवाएँ दीं । शिविर के समापन पर आयोजन सचिव डॉ. पराग गौतम द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments