सेंट पीटर्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन कल 25 को लगाएगी रक्तदान और मेडिकल जांच कैम्प

आगरा, 24 जुलाई। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा 25 जुलाई शनिवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्त दान शिविर का आयोजन सेंट पीटर्स कॉलेज में किया जा रहा है। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा।
एसोसिएशन के डॉ पराग गौतम ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि शिविर का लाभ लेने हेतु लगभग 500 लोगों द्वारा फॉर्म भरा जा चुका है। शिविर के दौरान 20 विभिन्न विषयों के विशेषग्य 50 डॉक्टर शिविर के लाभार्थियों को निशुल्क राय देंगे। कुछ जांचें जैसे डायबिटीज, रक्तचाप, ईसीजी. आदि भी निशुल्क की जाएँगी। स्कूल के पूर्व छात्र और परिजन इस दौरान रक्त दान भी करेंगे। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन पहले भी दो बार रक्तदान शिविर लगा चुकी है। इस बार मेडिकल कैम्प भी लगाया जा रहा है।
शिविर में आंतरिक, हृदय, नेत्र, दंत, त्वचा, हड्डी, कान-नाक-गला, स्त्री, बाल, तंत्रिका, मनोरोग, मूत्र, किडनी, पेट, कैंसर रोग, शल्य चिकित्सक, पैथोलोजिस्ट, काउंसेलर, फिजियोथेरेपिस्ट आदि विशेषग्य मौजूद रहेंगे। इन 50 डॉक्टरों में से 45 डॉक्टर सेंट पीटर्स कॉलेज के पूर्व छात्र हैं और पांच पूर्व छात्रों की पत्नियाँ शामिल हैं।
शिविर का आयोजन संस्था के संरक्षक और स्कूल के प्रधानाचार्य फादर डॉ. आल्विन पिंटो की देखरेख में किया जा रहा है। लाभार्थियों में वर्तमान छात्रों के परिजन, पूर्व छात्र और उनके परिजन, स्कूल के शिक्षकगण, अन्य कर्मचारी व उनके परिजन और अतिथि गण शामिल हैं। 
पत्रकार वार्ता में रामानंद चौहान, भारत महाजन, डॉ उपेन्द्र नाथ गुप्ता, डॉ. रजत कपूर, डॉ निशांत चौहान, उदय गोयल, हर्ष महाजन, डॉ. अर्पित अग्रवाल अनमोल डा. चौहान कोहली उपस्थित थे।




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments