आर.बी.एस. अचीवर्स ने दूसरा मैच जीतकर श्रृंखला में बराबरी की
आगरा, 29 जून। आर.बी.एस. इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी में अंडर-14 के खिलाड़ियों के मध्य तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच आर.बी.एस. अचीवर्स ने आर.बी.एस. चैलेंजर्स को चार रनों से हराकर जीत लिया एवं श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली।
निर्धारित 30 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आर.बी.एस. अचीवर्स की पूरी टीम 27.3 ओवरों में 165 रन बनाकर आउट हो गई। विशाल राजपूत ने 29, अध्ययन शर्मा ने 23 व देवांश राज ने 20 रन बनाये। आर.बी.एस. चैलेंजर्स की ओर से अरिहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच ओवरों में मात्र 16 रन देकर छह विकेट लिये। क्रिशिव ने तीन विकेट लिये।
जवाब में बल्लेबाजी करते हुए आर.बी.एस. चैलेंजर्स की टीम 26.3 ओवरों में 161 रन बनाकर आउट हो गई। अनिरुद्ध शर्मा ने 25 व शिवांश ने 20 रन बनाए। आर्यन ने 5 व प्रभव ने 4 विकेट लिये। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार आर्यन को पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी ने प्रदान किया। मैच के दौरान आयोजन सचिव विवेक यादव, अतुल सोलंकी, पूर्व क्रिकेटर राव हरेंद्र सिंह, नागेश पंडित, डॉ चंद्रशेखर शर्मा, फैसल रईस, हेमंत चाहर, अमित चौहान, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments