क्षेत्र बजाजा कमेटी को दान में मिला 20वां एसी ताबूत
आगरा, 29 जून। क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवार्थ सोमवार को एक और एसी ताबूत दान में मिला। यह ताबूत लाजपत कुंज निवासी एस. के. दास एडवोकेट की स्मृति मे॔ उनके परिवारीजनों की ओर से दान किया गया।
विद्युत शवदाहगृह ताजगंज परिसर में स्थित कमेटी के सत्संग हाॅल में यह ताबूत बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल को सौंपा गया। मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि यह ताबूत मिलने के कमेटी के पास अब 20 ताबूत हो गये हैं, जिससे यह सेवा और अधिक सहज व त्वरित रूप से प्रदान होगी।
महासचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते एसी ताबूतों की मांग दोगुनी से भी ज्यादा हो जाती है। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने एसी ताबूत दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दानदाता परिवार की ओर से मंजूलता अग्रवाल, अनु गोयल, विनी मित्तल, अंशुल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अभय अग्रवाल तथा बजाजा कमेटी की ओर से उपाध्यक्ष विशनू गर्ग, प्रशान्त गुप्ता, मनोज शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments