आगरा में सीएनजी डेढ़ रुपये और महंगी हुई
आगरा, 03 जून। पेट्रोल, डीजल के बाद जिले में सीएनजी के रेट भी बढ़ गए हैं, सीएनजी के रेट 1.50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब सीएनजी के रेट 99.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। इससे पहले तीन बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ चुके हैं।
आगरा में अब पेट्रोल के रेट 101.54 रुपये हैं जबकि डीजल के रेट 98.94 रुपये प्रति लीटर हैं। जिले में 65 हजार सीएनजी वाहन हैं, रेट बढ़ने से सीएनजी वाहनों का खर्चा बढ़ेगा और इससे किराया भी बढ़ेगा।

Post a Comment
0 Comments