भयावह हादसा: दिल्ली के मालवीयनगर स्थित होटल में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकांश विदेशी
नई दिल्ली, 03 जून। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी क्षेत्र में बुधवार को होटल फ्लॉरिस इन नाम के एक होटल-रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। न्यूज चैनल आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में करीब बीस लोगों की मौत हो गई। होटल आग में पूरी तरह जल गया। अनेक लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद के कई वीडियो सामने आए, जिनमें देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए रेलिंग से कूदते नजर आ रहे हैं। आग इतनी भयानक थी कि दूर से काले धुएं नजर आ रहे थे। रेस्टोरेंट में रुकने की भी व्यवस्था थी, जिस वजह से कुछ विदेशी भी यहां पर ठहरे हुए थे।
प्रधानमंत्री दफ्तर के एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया, "दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि PMNRF की तरफ से, प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह करीब नौ बजे मिली। इसके बाद आग बुझाने वाली दस गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। शुरुआती जानकारी में बताया गया था कि आग लगने के बाद हुए हादसे में दस लोगों की मौत हुई।
"आजतक" ने एक न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए दिल्ली दमकल सेवा ने शुरुआती कदम के तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और आग बुझाने वाली अन्य यूनिट्स भेजी। बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को बचाया गया है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दमकलकर्मियों ने कुल 37 लोगों को होटल से निकाला। हालांकि प्रशासन ने मृतकों की तादाद तुरंत नहीं बताई।
हौजरानी की तंग गलियों में बने इस होटल के बेसमेंट में रेस्टोरेंट था। स्थानीय निवासियों के मुताबिक पांच मंजिला इस होटल में करीब 25 कमरे थे जिसमें 50 से ज्यादा लोग रुके थे। इसमें ज्यादातर विदेशी थे जो बाहर से इलाज कराने के लिए आए थे। जब होटल में आग लगी थी तब ज्यादातर लोग सोए हुए हुए थे। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग अस्पतालों में भर्ती मरीजों के अटेंडेंट थे।
होटल के रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ केसर सिंह ने बताया कि सुबह का वक्त था करीब आठ बजे जैसे ही उसने इलेक्ट्रिक चूल्हे को जलाने की कोशिश की तो आग एकाएक भड़क उठी थी पता चला कि आग पहले से होटल में लगी थी। केसर ने खा, मैंने तुरंत अपने असिस्टेंट को बोला कि होटल में आग लगी है। मैं बाहर आया तो देखा कि होटल जल रहा था। मैं किसी तरह वहां से बचकर निकला। केसर नेगी ने कहा कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हो सकती है।
___________________________________

Post a Comment
0 Comments