आगरा में भी चढ़ावे से वसूली! शनि मंदिर कमेटी के सदस्य ने लगाया दस हजार रुपये हफ्ता वसूली का आरोप, एसीपी को सौंपी गई जांच

आगरा, 29 जून। सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता धाम शनिदेव मंदिर में चढ़ावे को लेकर विवाद सामने आया है। मंदिर कमेटी के एक सदस्य ने कुछ क्षेत्रीय लोगों पर मंदिर के चढ़ावे से दस हजार रुपये हफ्ता वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रुनकता निवासी नरेन्द्र पुत्र नत्थी सिंह वर्तमान में रुनकता धाम शनिदेव मंदिर कमेटी के सदस्य हैं। वह मंदिर में आने वाले चढ़ावे का हिसाब-किताब संभालते हैं। उनका आरोप है कि क्षेत्र की ही आशा, सन्जू, धन्नो, नागेन्द्र, प्रतीक, सुमन, सीमा और राजू मंदिर के चढ़ावे से दस हजार रुपये प्रति सप्ताह चौथ के रूप में मांगते हैं।
आरोप है कि विगत नौ मई की रात करीब नौ बजे सभी आरोपित मंदिर कार्यालय पहुंचे, गाली-गलौज की और उन्हें कुर्सी से हटाकर मुख्य कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद डराकर चालीस हजार रुपये जबरन ले गए। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 
पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। एक सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी गई है, जिसमें एक महिला और कुछ लोग नोट गिनते दिख रह हैं। 
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने मामले की जांच एसीपी हरीपर्वत अमीषा को सौंप दी है। आरोपी हाल ही में एक मामले के कारण चर्चा में आए हुए हैं।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments