Agra News: खबरें आगरा की....

किराना एसोसिएशन के चुनाव संपन्न 
आगरा, 26 जून। लुहार गली स्थित श्री विठ्ठलनाथ जी महाराज के परिसर में शुक्रवार को हुए किराना कलर एंड केमीकल मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव आम सहमति से सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी सुशील गोयल तथा वासुदेव कल्यानी रहे।
चुनावों में वरिष्ठ संरक्षक विपिन अग्रवाल, संरक्षक ताराचंद अग्रवाल, अध्यक्ष अतुल बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश कल्यानी, उपाध्यक्ष निर्मल अग्रवाल, मंत्री मनीष अग्रवाल, उपमन्त्री संजय बंसल, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल और आडीटर पवन कु‌मार माहेश्वरी चुने गए।
__________________________________________
लोकतंत्र हत्या दिवस मनाया, सेनानियों को किया नमन
आगरा, 26 जून। लोकतंत्र सेनानी संघ के तत्वावधान में लोकतंत्र सेनानी विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व में शहीद स्मारक काली पट्टी लगाकर लोकतंत्र हत्या दिवस मनाया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र जग्गा ने की।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी अनिल पुरी, कुलभूषण शर्मा, विपिन राजौरिया, राकेश महाजन, राजवीर सिंह, रेखा शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
__________________________________________
आगरा को विरासत नगर घोषित करने और यमुना संरक्षण की लखनऊ में उठाई मांग
लखनऊ, 26 जून। रिवर कनेक्ट कैंपेन के प्रतिनिधि डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने लखनऊ में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर यमुना नदी से जुड़ी गंभीर समस्याओं, नदी के पुनर्जीवन तथा आगरा को "विरासत नगर" घोषित कर यूनेस्को विश्व धरोहर शहर का दर्जा दिलाने की मांग किम
डॉ. भट्टाचार्य ने प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। अमृत अभिजात ने महानिदेशक पर्यटन वेदपति मिश्र को निर्देश दिए कि आगरा को यूनेस्को विश्व धरोहर शहर का दर्जा दिलाने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी प्रस्ताव भेजा जाएगा। डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने यमुना नदी की लगातार बिगड़ती स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। 
रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक बृज खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में कहा गया कि आगरा केवल ताजमहल का शहर नहीं, बल्कि भारत की बहुरंगी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत का जीवंत केंद्र है। 
__________________________________________
नाबालिग किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार 
आगरा, 26 जून। थाना बमरौली कटारा पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 23 जून को थाना बमरौली कटारा क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को आरोपी दीपक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन कर किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने एत्मादपुर मदरा अंडरपास के पास से आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
__________________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments