सुबह-सुबह हादसा: एंबुलेंस की टक्कर से ऑटो रिक्शा सवार पिता-पुत्र की मौत, तीन अन्य घायल

आगरा, 10 मई। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अंतर्गत बिचपुरी पुलिस चौकी के पास में रविवार की सुबह सड़क हादसे में ऑटो रिक्शा सवार पिता-पुत्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार एंबुलेंस और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ऑटो रिक्शा में सवार पांचों लोग एक ही परिवार के बताए गए हैं। वे दिल्ली से सदरवन गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। 
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना जगदीशपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments