जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग-प्रथम ने आठ में से सात वाद निपटाए

आगरा, 10 मई। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग-प्रथम के अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि जनपद न्यायालय दीवानी परिसर में शनिवार को लगी राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान आयोग द्वारा आठ में से सात वादों का निस्तारण किया गया।
उन्होंने बताया कि इन वादों की सैटिलमेन्ट राशि 3,96,802 रुपये रही। यह जानकारी निबन्धक, राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, उ.प्र. को लखनऊ भी भेजी गई।
गौरतलब है कि जनपद न्यायालय दीवानी परिसर में हर तीसरे माह पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। शनिवार को वर्ष की दूसरी लोक अदालत आयोजित की गई, जिसमें 5.50 लाख से अधिक वादों का निस्तारण किया गया और करोड़ों की राहत राशि वितरित की गई। कुल 838 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माना धनराशि 871900 रुपये अधिरोपित की गई।
_______________________________________






ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments