आगरा के समस्त होटल व रेस्टोरेण्ट बन्द करने की धमकी, ट्रेड टैक्स में पक्षपात मंजूर नहीं

आगरा, 10 मई। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने रविवार को प्रेसवार्ता करके नगर निगम के प्रस्तावित ट्रेड टैक्स के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई।
अध्यक्ष राकेश चौहान ने यमुना किनारा स्थित एक होटल में पत्रकारों से कहा कि संज्ञान में आया है नगर निगम द्वारा व्यवसायों से लिये जाने वाले ट्रेड टैक्स को समाप्त किया जा रहा है। उनकी संस्था द्वारा इस सम्बन्ध में सभी के लिये एक समान नीति सबका साथ-सबका विकास को मानते हुए अन्य व्यवसायों के साथ होटलों, रेस्टोरण्ट व अन्य पर्यटन व्यवसायों पर लगने वाले ट्रेड टैक्स को भी समाप्त किये जाने के लिये विगत 29 अप्रैल को महापौर व नगर आयुक्त को पत्र दे चुकी है।
उन्होंने कहा कि अभी तक इस सम्बन्ध में किसी प्रकार की सूचना संस्था को व्यक्तिगत या समाचार पत्र के माध्यम से प्राप्त नहीं हुई है। यदि इसमें पक्षपात किया जाता है तो शहर के समस्त होटल व रेस्टोरेण्ट इसका विरोध करेंगे व अपने प्रतिष्ठान बन्द कर देंगे।
पत्रकार वार्ता के दौरान राजेश कालिया, राजकुमार खंडेलवाल, अजय भार्गव, संदीप अरोड़ा, माधव मोहन बंसल, नरेंद्र गुप्ता और संजीव भारती उपस्थित थे।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments