नवीन जैन ने शुरू किया इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग, काफिले की गाड़ियां भी कम कीं, कल जन संकल्प यात्रा

आगरा, 18 मई। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित से जुड़े आव्हान पर अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग शुरू कर दिया है। सांसद जैन ने अपने साथ चलने वाली गाड़ियों की संख्या भी कम कर दी है।
सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से किए गए आव्हान केवल सरकार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में भी ऐसे प्रयास करने चाहिए, जिनसे देश आत्मनिर्भर एवं मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने, कार-पूलिंग को प्रोत्साहन देने, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग तथा अनावश्यक ईंधन खर्च को कम करने की दिशा में समाज को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। 
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
सांसद नवीन जैन ने इसी पहल के तहत 19 मई को शाम 4 बजे “राष्ट्र प्रथम अभियान” के अंतर्गत “जन संकल्प यात्रा” निकालने का भी फैसला किया है यह यात्रा भगवान टॉकीज चौराहे से प्रारंभ होकर संजय पैलेस स्थित शहीद स्मारक तक जाएगी। सांसद जैन ने समस्त नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। 
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments