पत्नी पर बुरी नजर रखता था इसलिए मार डाला! पालीवाल पार्क में मिले शव को लेकर खुलासा

आगरा, 18 मई। थाना हरिपर्वत के अंतर्गत पालीवाल पार्क में मृत मिले युवक को लेकर पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त का कहना है कि मृतक उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसीलिए उसकी हत्या कर दी 
बता दें कि पालीवाल पार्क में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिला था। युवक के चेहरे पर कई वार किए गए थे और चेहरा बुरी तरह से कुचल गया था। पुलिस की पड़ताल में मृतक की शिनाख्त सोनू निवासी अंबेडकर नगर ओल्ड विजय नगर कॉलोनी के रूप में हुई। 
अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) हिमांशु गौरव ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद टीम लगाई। पुलिस टीम की जांच में सामने आया कि शनिवार को सोनू को उसके दोस्त अमूल राव वानखेडे उर्फ अनमोल निवासी मोहल्ला कुस्पा, लगड़े की चौकी के साथ देखा गया था। पुलिस ने अमूल राव वानखेडे को गिरफ्तार कर लिया। 
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
पुलिस पूछताछ में अमूल राव वानखेडे ने दोस्त की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि सोनू उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था, इसीलिए उसने सोनू की हत्या की योजना बनाई। अमूल ने उसे पहले शराब पिलाई इसके बाद पालीवाल पार्क में सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह सोनू के परिजनों के साथ मिलकर उसकी तलाश में लग गया जिससे किसी को शक न हो।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments