दान में मिली डिजिटल नाड़ी तरंगणी मशीन
आगरा, 18 मई। खतैना रोड, प्रताप नगर पर संचालित गर्भ संस्कार एवं मेटरीनिटी होम की सेवाओं में एक और नई सेवा "नाड़ी परीक्षण" जुड़ गई। इसके तहत आयुर्वेद के सिद्धांतों के आधार पर डिजिटल नाड़ी परीक्षण मशीन से स्वास्थ्य जांच कर आयुर्वेदिक परामर्श एवं योग सम्बन्धी मार्गदर्शन किया जायेगा।
"आधुनिक नाड़ी तरंगणी मशीन व सॉफ्टवेयर" शहर की "बोलते ग्रन्थ साधना संस्थान" की ओर से दान स्वरूप ट्रस्ट को भेंट किया गया है। चन्द्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित गर्भाधान एवं मैटरनिटी होम पर संस्थान की अध्यक्षा राज अग्रवाल व उपाध्यक्ष एल के वाधवा ने ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एडवोकेट व ट्रस्टी डा सुनीता गर्ग को मशीन सौंपी।
गर्भ संस्कार पर इस मशीन की स्वास्थ्य परीक्षण सेवा नियमित सुबह 9 से 1 बजे तक मात्र 100 में उपलब्ध होगी तथा आयुर्वेदिक डाक्टर स्वर्णा सिंह, व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा जागृति अग्रवाल रोगों के निदान के लिए उचित परामर्श देंगे।
इस अवसर पर डा भानु प्रताप तिवारी, राजीव जैन, राकेश गर्ग, सचिन गोयल, रमेश चंद्र अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, मुकेश गोयल व नंदकिशोर गोयल मौजूद रहे।
__________________________
Post a Comment
0 Comments