नेशनल चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप वार्ष्णेय की पौत्री अनिका अमेरिका में बनी राइजिंग एंबेसडर

आगरा, 29 मई। शहर के मूल निवासी और वर्तमान में न्यूजर्सी (अमेरिका) में निवास कर रहे आशीष वार्ष्णेय और सोनाली वार्ष्णेय की पुत्री अनिका ने संयुक्त राज्य अमेरिका में देश का मान बढ़ाया है। अनिका ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अमेरिका भर में युवाओं के बीच राइजिंग एंबेसडर का पुरस्कार जीता।
न्यूजर्सी के पिंगरी स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा अनिका वार्ष्णेय ने चीनी भाषा सीखने में भी अग्रणी है। अनिका ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चीनी गायन प्रतियोगिता में दूसरा और चीनी भाषा में निबंध लेखन प्रतियोगिता में चौथा स्थान भी प्राप्त किया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
प्रतियोगिता में अमेरिका भर से 700 छात्रों ने भाग लिया। अनिका अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करने वाली इकलौती लड़की थी।
अनिका नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी आगरा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार वार्ष्णेय की पौत्री और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अंकित वार्ष्णेय की भतीजी है। 
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments