खौलते तेल की कढ़ाई से टकराई स्कूटी, मासूम गम्भीर रूप से झुलसा
आगरा, 09 मई। कस्बा बाह में कढ़ाई का खौलता तेल गिरने से साढ़े तीन साल का मासूम बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक उसके उपचार में जुटे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा सुबह उस समय हुआ, जब एक व्यक्ति स्कूटी से हलवाई की दुकान पर नाश्ता लेने पहुंचा। स्कूटी पर साढ़े तीन साल का मयंक भी था। व्यक्ति स्कूटी को स्टार्ट छोड़ दुकान की ओर बढ़ गया, इसी दौरान बालक मयंक ने स्कूटी का एक्सीलेटर घुमा दिया।
स्कूटी अनियंत्रित होकर सीधे जलती भट्टी से जा टकराई। भट्टी पर कढ़ाई में खौलता तेल मासूम पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे की चीखें सुन मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को संभाला और परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां मासूम उपचार चल रहा है।
______________________________
Post a Comment
0 Comments