यमुना पार गणेशनगर में धमाकों के साथ फटे गैस सिलेंडर, घर में आग से फैली दहशत

आगरा, 09 मई। फाउंड्री नगर स्थित गणेश नगर में आज शनिवार की सुबह एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखे दो गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए। धमाकों की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गणेश नगर निवासी देवेंद्र कुमार के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर के अंदर मौजूद परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग कुछ ही मिनटों में तेजी से फैल गई। इसी दौरान घर में रखे दो एलपीजी गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। सिलेंडर फटने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। फायर विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 
राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर, कपड़े और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments