नामी कंपनी की शिकायत पर हुआ नकली दवा सप्लाई करने वाले रैकेट का खुलासा!

आगरा, 25 मई। नामी कंपनी के प्रतिनिधि ने औषधि विभाग में ऑक्सालगिन व डीपी टैबलेट नाम से नकली दवा की बिक्री की शिकायत की थी। विभाग ने टीम को जांच में लगाया तो एक के बाद एक परत खुलती चली गई और नकली दवा सप्लाई करने वाले रैकेट का खुलासा हो गया। थाना कोतवाली में मेडिकल एजेंसी संचालक, सप्लायर और दवाएं तैयार करने वाली रुड़की की कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
खबरों के अनुसार, रुड़की की फार्मा संचालक, हॉकर (सप्लायर) और मेडिकल फर्म का संचालक नामी कंपनी के नाम से नकली दवा बनवाकर बिक्री करते थे। उसके आगरा, अलीगढ़ और रुड़की के लोगों के तार जुड़े हैं। 
इस मामले में आगरा-इटावा के औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा ने अमिता विहार, कमला नगर निवासी श्री मेडिकल एजेंसी के संचालक सुरेंद्र गुप्ता, अलीगढ़ के रामघाट निवासी मयंक गुप्ता, उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित नारायण विहार निवासी अन्नू अरोड़ा और मुजफ्फर नगर के अंसारी रोड निवासी संयम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
औषधि विभाग की टीम ने विगत छह मई को कम्पू टोला स्थित श्री मेडिकल एजेंसी से दवा के 13,160 पत्ते पकड़े थे। संचालक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने इसकी खरीद के बिल दिखाए, लेकिन बिक्री अधिक पाई गई। सुरेंद्र गुप्ता और उनका बेटा अंशुल गोदाम का लाइसेंस नहीं दिखा सके। फर्म में कमियां मिलने पर दवाओं की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी गई। गोदाम को भी सील कर दिया गया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीम को पूछताछ में श्री मेडिकल एजेंसी के संचालक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड के मयंक गुप्ता से बिना बिल के दो साल से दवाएं खरीद रहे हैं। भुगतान कैश में करते हैं। सत्रह हजार से अधिक पत्ते दर्द निवारक दवा के खरीद चुके हैं। तेरह हजार पत्ते मुंबई से भी खरीदे गए। 
मयंक गुप्ता अलीगढ़ का रहने वाला है। टीम उसके आवास पर पहुंची थी। पूछताछ में मयंक गुप्ता ने बताया कि उन्हें जेम पर मेडिकल एजेंसी का वर्ष 2028 तकका लाइसेंस मिला हुआ है। मयंक ही रुड़की स्थित फैक्टरी से नकली दवा बनवाता था। उसी के लैपटॉप और मोबाइल से रुड़की की फार्मा का पता चला है। टीम रुड़की पहुंची और कंपनी के डंप यार्ड से पैकेजिंग मैटेरियल, प्रिंटिंग सामग्री और मशीन ट्रायल से संबंधित अवशेष सामग्री बरामद की।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments