पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर फांसी लगाने जा रहे ग्रामीण की जान बचाई!

आगरा, 12 मई। थाना किरावली क्षेत्र के ग्राम घड़ी विचित्र में ग्रामीण द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक व्यक्ति की जान बचा ली। यह व्यक्ति फांसी लगा कर जान देने का प्रयास कर रहा था। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्राम घड़ी विचित्र निवासी संतोष सिंह (48 वर्ष) ने पारिवारिक तनाव और मानसिक परेशानियों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी किसी ग्रामीण द्वारा तुरंत यूपी-112 को दी गई। थाना किरावली पुलिस और यूपी-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए संतोष सिंह को सुरक्षित नीचे उतारा और उनकी जान बचाई।
इसके बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर संतोष सिंह को मानसिक रूप से शांत कराया और उन्हें समझाया। इससे उनकी स्थिति सामान्य हो सकी। बाद में संतोष सिंह को उनके छोटे भाई रोहिताश सिंह के सुपुर्द कर दिया गया।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments