ताजमहल के निकट महिला पर्यटक के गले से चेन लूटी, सुरक्षित यलो जोन में वारदात से मची सनसनी
आगरा, 31 मई। दुनियाभर में मशहूर ताजमहल के निकट शिल्पग्राम के सामने महिला पर्यटक के गले से सोने की चेन लूटे जाने की वारदात से सनसनी मच गई। बाइक सवार बदमाशों ने आंध्र प्रदेश की महिला के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला रविवार की दोपहर शिल्पग्राम गेट के सामने खड़ी होकर ताज पूर्वी गेट पर जाने के लिए ई कार्ट की प्रतीक्षा कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो बदमाश आए। उन्होंने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन तोड़ ली। पर्यटक ने शोर मचाया लेकिन बदमाश बसई पुलिस चौकी की तरफ जाने वाले रास्ते से निकल भागे।
वारदात से महिला पर्यटक माधवी लता और उनका परिवार दहशत में आ गया। पर्यटक माधवी लता अपनी साथी महिलाओं के साथ ताजमहल देखने के बाद आगरा कैंट स्टेशन टैक्सी से जा रही थी।
शिल्पग्राम ताजमहल के अति सुरक्षित यलो जोन के निकट स्थित है। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस लुटेरे का सुराग लगाने के लिए शिल्पग्राम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments