रामलीला कमेटी ने राम हनुमान मंदिर के बाहर शुरू की शीतल जल की प्याऊ
आगरा, 31 मई। नगर की प्रमुख रामलीला कमेटी ने पुरुषोत्तम मास में रविवार को जलसेवा की शुरुआत की। आगरा किले के सामने स्थित राम हनुमान मंदिर के बाहर आम जनता के लिए शीतल जल की प्याऊ शुरू की गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्यासे लोगों को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है।
कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि इस प्याऊ से शहरवासियों के साथ ही दूसरे जनपदों से आने वाले पर्यटक भी लाभान्वित हो सकेंगे।
कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष भगवान दास बंसल, विजय गोयल, संजय तिवारी, विष्णु दयाल बंसल, विनोद जौहरी, मुकेश जौहरी,
उपमंत्री रामांशु शर्मा, महेश अग्रवाल, सहायक मंत्री आशीष अग्रवाल, राम आशीष शर्मा, प्रसून मंगल, अरविंद अग्रवाल, बांके बिहारी अग्रवाल, मनीष शर्मा, अनुज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, शिवांग खंडेलवाल, सुधांशु खंडेलवाल, राहुल गौतम, योगेश गुप्ता आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
प्याऊ के उद्घाटन के बाद रामलीला कमेटी की अनौपचारिक बैठक भी हुई, जिसमें रामलीला और जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों पर विचार-विमर्श भी किया गया।
______________________________________

Post a Comment
0 Comments