जनगणना अभियान शुरू, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भरे स्व-गणना प्रपत्र
आगरा, 07 मई। जनगणना-2027 के अंतर्गत जिले में गुरुवार से शुरू हुए अभियान में राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, विधायक डॉ जीएस धर्मेश, बाबूलाल, पक्षालिका सिंह आदि ने स्व-गणना का कार्य पूरा किया।
जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में स्व-गणना का शुभारंभ किया गया। मंडलायुक्त कार्यालय में जिला जनगणना अधिकारी शुभांगी शुक्ला ने मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप का स्व-गणना प्रपत्र भरवाया।
नायब तहसीलदार अनिल चौधरी ने राज्यसभा सदस्य नवीन जैन और विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे का स्व-गणना प्रपत्र भरवाया। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग का भी स्व-गणना प्रपत्र भरवाया गया।
नायब तहसीलदार रजनीश रंधावा ने विधायक डॉ जीएस धर्मेश का, उप जिलाधिकारी किरावली दिव्या सिंह ने विधायक चौधरी बाबूलाल का स्व-गणना प्रपत्र भरवाया। विधायक पक्षालिका सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया का भी स्व-गणना प्रपत्र भरवाया गया।
यह अभियान 21 मई तक संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ना, उसकी जानकारी संकलित करना एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें एवं अपनी जनगणना अवश्य कराएं।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments