आठ साल से फरार 50 हजार का इनामी आगरा के डौकी से पकड़ा गया

आगरा, 07 मई। चिट फंड के नाम पर सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी करके आठ साल से फरार चल रहे पचास हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने थाना डौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
यह गिरफ्तारी यूपी-उत्तराखंड एसटीएफ ने बुधवार की रात गांव नदाैता में की। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम देवेन्द्र प्रकाश तिवारी बताया गया है। उस पर हरिद्वार में सैंकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभियुक्त देवेंद्र प्रकाश तिवारी गांव नदाैता में अपने एक परिचित से मिलने आया था। तभी एसटीएफ को सूचना मिल गई। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। 
देवेंद्र कानपुर के थाना नौबस्ता स्थित आवास विकास काॅलोनी के हंसपुरम का रहने वाला है। उसके खिलाफ हरिद्वार जिले के ज्वालापुर थाने में वर्ष 2018 में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। एसटीएफ को उसकी लोकेशन लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मिली थी। इस पर उत्तराखंड एसटीएफ के साथ घेराबंदी की गई।
गिरफ्तार देवेन्द्र पर धेनू विज्ञान अनुसंधान संस्थान नामक कम्पनी बनाकर निवेश के नाम पर लोगों को ठगने का आरोप है। वह स्थान बदल-बदलकर रह रहा था।
_________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments