आटा पीस रही चक्की फटी, पत्थर के टुकड़े लगने से एक की मौत, पांच अन्य घायल

आगरा, 19 मई। थाना मलपुरा क्षेत्र के ग्राम बाई खेड़ा में मंगलवार को एक ट्रैक्टर में लगी आटा चक्की अचानक फट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे ग्राम बाई खेड़ा में एक ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की पहुंची थी। गांव के लोग आटा और दलिया पिसवाने के लिए वहां जमा थे। इसी बीच, अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ आटा चक्की फट गई। इससे वहां मौजूद लोग व राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में करीब 60 वर्षीय बेताल सिंह उर्फ सूखा पुत्र नेकराम की मौत हो गई। पवन, प्रमोद, भूदेवी, भूपेंद्र सिंह, गोपाल सिंह सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
यह घटना अजय पाल के दरवाजे पर रास्ते में खड़ी एक ट्रैक्टर आटा चक्की में हुई। चक्की आटा पीस रही थी, तभी अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। चक्की के पत्थर के टुकड़े हवा में उड़ने लगे, जिनकी चपेट में आने से बेताल की मौत हो गई। हादसे में अजय पाल का दरवाजा भी टूट गया और एक मवेशी की भी पत्थर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना मलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
_______________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments