एसी खोलते ही सर्राफ के घर में लग गई आग!
आगरा, 19 मई। थाना सदर क्षेत्र में उखर्रा, प्रेम नगर निवासी सर्राफ के घर में लगे एयरकंडीशनर में विगत रात्रि आग लगने से बड़ा हादसा टल गया।
खबरों के अनुसार, सर्राफ विनीत वर्मा की शिवानी ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी की दुकान है, परिवार में पत्नी निशा और तीन बच्चे हैं। विनीत वर्मा दुकान पर थे। घर पर बेटी नताशा ने जैसे ही एसी ऑन किया उसमें आग लग गई।
आग देख पत्नी निशा अपने तीनों बच्चों को लेकर बाहर आ गईं, मदद के लिए स्थानीय लोग भी आ गए लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरा घर घेर लिया।
लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन आग एक के बाद दूसरे कमरे तक पहुंच गई। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से कैश सहित अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments