कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने पत्नी संग देखा ताजमहल
आगरा, 31 मई। कपिल शर्मा शो फेम कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने रविवार की सुबह पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया।
सिर पर कैप, आँखों पर काला चश्मा लगाए सुनील ग्रोवर सूर्योदय के समय पत्नी आरती अग्रवाल के साथ ताजमहल परिसर में पहुँचे। आगे बढ़ने पर भीड़ से बचने के लिए उन्होंने चेहरे पर मास्क भी पहन लिया। फिर भी कई पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया।
दरअसल सुनील ग्रोवर को पुलिस-प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इससे उनके वीआईपी होने का अहसास लोगों को हो गया, फिर कुछ पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया तो भीड़ जुट गई। उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। सुनील ग्रोवर ने भी फैंस को निराश नहीं किया और चेहरे से मास्क हटा कर लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई।
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहे, उन्होंने ताजमहल की पच्चीकारी और इतिहास के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डायना बेंच पर फोटो कराए और पर्यटकों ने भी उनके साथ फोटो कराए। इसके बाद वे होटल लौट गए।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments