सड़कों पर निकले पुलिस कमिश्नर ने वायरलैस पर पूछी लोकेशन, चौराहों को अतिक्रमण मुक्त रखने के दिए निर्देश

आगरा, 21 मई। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार बुधवार की रात यातायात जाम के हालात का निरीक्षण करने सड़क पर निकले। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे सदर क्षेत्र के मधुनगर में काफी देर तक सड़क पर रहे। इस दौरान एसीपी सदर का मूवमेंट नहीं मिला। कमिश्नर ने वायरलैस पर उनकी लोकेशन पूछ ली। उनके कड़े तेवर का वीडियो मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास भी साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के साथ बुधवार रात को शहर में निकले। सदर क्षेत्र में उन्होंने यातायात व्यवस्था को देखा। इस दौरान एसीपी सदर इमरान अहमद की लोकेशन ली। काफी देर तक जब एसीपी सदर नहीं आए तो पुलिस कमिश्नर ने वायरलैस पर ही लोकेशन पूछ ली। 
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार हाल ही में सभी चौराहों पर 50 मीटर तक कोई भी अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए हैं। बुधवार की रात्रि वे जमीनी हकीक़त देखने शहर की सड़कों पर निकले। उन्होंने कहा कि सभी एसीपी अपने क्षेत्र के थानेदारों के साथ मीटिंग कर हर दिन तीन घंटे विशेष यातायात अभियान चलाएं। पचास मीटर में कोई भी अतिक्रमण न हो। रांग साइड चलने वाले, ट्रिपल सवारी वाले वाहन, काली फिल्म लगे वाहन, स्टंट, ड्रिंक एंड ड्राइव वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी चौराहों को अतिक्रमण मुक्त रखने के आदेश दिए।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments