आगरा आ रहे अधिशासी अभियंता की कार में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लगी आग
आगरा, 12 मई। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में एक चलती कार में आग रही। गनीमत रही कि कार सवार लोगों ने समय रहते अपनी जान बचा ली, अन्यथा उनकी जान को नुकसान हो सकता था।
कार में कानपुर निवासी और उन्नाव में विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता अपने चालक के साथ सवार होकर आगरा किसी काम से आ रहे थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।
खबरों के अनुसार, कानपुर के कल्यानपुर 150 आरकेपुरम में अनिल मिश्रा रहते हैं। वह उन्नाव में विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता हैं। मंगलवार को वह चालक धर्मेंद्र राजपूत के साथ स्कॉर्पियो कार से आगरा आ रहे थे।
फतेहाबाद क्षेत्र के टोल प्लाजा 21 के पास कार में गियर ठीक से नहीं लग रहा था जिसके चलते कार धीरे चल रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 14.9 पर पहुंचते ही कार में से धुआं निकलने लगा। अधिशासी अभियंता और चालक तुरंत कार से उतरे और सामान बाहर निकाला। बोनट खोलकर देखा तो इंजन में आग लगी हुई थी। इससे पहले कि वो कुछ समय पाते आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
___________________________________
Post a Comment
0 Comments