सावधान! थाने के आसपास सक्रिय हैं चेन स्नैचर!

आगरा, 17 मई। शहर में राहजनों को दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि वे थाने के आसपास भी वारदात करने से भिन्न चूक रहे हैं। बेखौफ बदमाशों ने विगत रात्रि थाना न्यू आगरा से चंद कदमों की दूरी पर सड़क किनारे खरीददारी कर रही महिला के गले से सोने की जंजीर तोड़ ली और भाग निकले।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थाना न्यू आगरा के अंतर्गत इंजीनियर्स काॅलोनी निवासी रीमा चौहान अपने बच्चे को लेकर रात में न्यू आगरा रोड पर फल और अन्य सामान खरीदने पहुंची थीं। वह थाने से थोड़ी दूर पर ठेल पर केले खरीद रहीं थीं। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक पीछे से आए। झपट्टा मारकर रीमा के गले से सोने की जंजीर तोड़ ली और भाग गए।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
वहां मौजूद लोगों ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। पीड़िता ने थाना न्यू आगरा पर वारदात की शिकायत की। थाना प्रभारी न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
थाना न्यू आगरा के आसपास कई रेस्टोरेंट और खाने के सामान की ठेलें लगती हैं। इसके साथ ही थोड़ी दूर पर सब्जी और फलों की ठेल खड़ी होती हैं। देर रात तक यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। 
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments