Agra News: खबरें आगरा की...
थोक दवा व्यापारी 20 को दुकानें खुली रखेंगे
आगरा, 17 मई। थोक दवा व्यापारियों की रविवार को हुई बैठक में एकमत होकर फैसला लिया गया कि 20 तारीख की बंदी का कोई औचित्य नहीं है और व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद नहीं करेंगे
बैठक में स्टॉकिस्ट ने इस बंदी का जोरदार विरोध किया और कहा कि किसी मरीज को हम दवा की कमी नहीं होने देंगे। दवा बाजार खोलने का संदेश सभी दवा व्यापारियों को भिजवा दिया गया है। यह जानकारी महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन संजय चौरसिया, अध्यक्ष आशीष शर्मा, महामंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने दी।
________________________________________
श्रीराम दरबार मंदिर में वॉटर कूलर आरओ का उद्घाटन
आगरा, 17 मई। डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा श्रीराम दरबार मंदिर, डिफेंस कॉलोनी में वॉटर कूलर आरओ (प्याऊ) का उद्घाटन रविवार को संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के इस मौसम में क्षेत्रवासियों, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया।
इस अवसर पर राम दरवार मंदिर के पंडित राघव उदैनिया, ब्रजपाल सिंह चौहान (मंदिर अध्यक्ष), शीला भदौरिया, मिथलेश देवी, ओमवती देवी, स्नेहलता, सरोज पाठक, रघुनाथ सिंह यादव, योगेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह सिकरवार, अध्यक्ष राजीव सोई, विवेक उपाध्याय, ज्ञानेंद्र यादव, नीरज गौड़, बंटी यादव, अमित दीक्षित, राजू चौहान, परम कोयर, राजीव राणा, ध्रुव गुप्ता, शिव सिंह परमार, जयदार सिंह कमल चाहर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
________________________________________
सामुदायिक भवनों का लोकार्पण और भूमि पूजन
आगरा, 17 मई। वार्ड 83 राजामंडी के अंतर्गत अखाड़ा वाल्मीकि बस्ती में क्षेत्रीय जनता की मांग पर बनाए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण रविवार को किया गया। इसी प्रकार टीला गोकुल पूरा प्रजापति मोहल्ले के प्राचीन दुधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया।
पार्षद मंजू प्रजापति और राजेश कुमार प्रजापति अध्यक्ष केशव मण्डल/निवर्तमान पार्षद इनका शुभारंभ किया। इस अवसर पर गोविंद कुमार, अविनाश, अंकुर ठाकुर, शक्ति गौड़, मुकेश ठाकुर, अतुल गौतम, रवि वर्मा, शोभित जेटली, प्रदीप पाल, सोनू, मुकेश गोला, शैलू भाई, तरुण गोला, सतीश गोला, अरविंद यादव, रागनी, अनीता देवी, गायत्री, शांति देवी, अशोक गोला, सतीश कुमार, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
________________________________________
ट्रैफिक महिला कांस्टेबल ने लौटाया नोटों से भरा बैग
आगरा, 17 मई । यातायात संभालने की ड्यूटी में तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने एक महिला का मौतों से भरा बैग लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। बैग में 500-500 के नोटों की गड्डियों को देखकर उनका ईमान बिलकुल नहीं डिगा। बैग को छोड़कर 50 मीटर दूर चले जाने के बाद भी महिला पुलिस कांस्टेबल ने आवाज देकर महिला को बुलाया और उसे नोटों से भरा बैग लौटा दिया। अपना खोया बैग पाकर उस महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
ये वाक्या शनिवार सुबह करीब 11 बजे का है। वाटर वक्र्स चौराहे से एक ऑटो में बैठकर एक महिला अपने ससुर के साथ कहीं जा रही थी। रामबाग चौराहे पर वह ऑटो से उतर गई। ऑटो से उतरते समय उसका नोटो से भरा बैग नीचे गिर पड़ा। चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी कर रही महिला पुलिस कांस्टेबल नेहा की नजर उस बैग पर पड़ गई। पुलिस कांस्टेबल नेहा ने उस बैग को उठाया। उसे खोलकर देखा तो उसमें 500-500 के नोटों की करीब 6 गड्डियां थीं। महिला ने देखा कि जिसका बैग गिरा था वह काफी आगे निकल गई थी, लेकिन ड्यूटी के दौरान उन्होंने देख लिया था कि बैग उक्त महिला का ही गिरा है। उन्होंने महिला को आवाज देकर बुलाया। जब उसने आवाज नहीं सुनी तो वह आगे गईं और उसे बताया कि तुम्हारा बैग गिरा है। महिला ने देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। उसने तत्काल कहा कि हां ये मेरा बैग है। जब पुलिस कांस्टेबल ने पूछा तो उसने बताया कि इसमें रुपये रखे हैं। पुष्टि करने के बाद उसे पुलिस कांस्टेबल नेहा ने बैग लौटा दिया।
________________________________________
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर आईएमए ने चलाया जन-जागरूकता अभियान
आगरा, 17 मई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला शाखा द्वारा रविवार को वर्ल्ड हाइपरटेंशन दिवस पर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत अनेक चिकित्सकों, अस्पतालों, क्लीनिकों एवं सार्वजनिक स्थलों पर निःशुल्क रक्तचाप जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अपने रक्तचाप की जांच कराई। चिकित्सकों द्वारा उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के कारणों, लक्षणों, दुष्प्रभावों तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि उच्च रक्तचाप को “साइलेंट किलर” कहा जाता है क्योंकि अधिकांश मामलों में इसके स्पष्ट लक्षण नहीं होते, लेकिन यह हृदयाघात, स्ट्रोक, गुर्दा रोग, आंखों की क्षति तथा अन्य गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
________________________________________
कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ कल 18 को हल्ला बोल कार्यक्रम
आगरा, 17 मई। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को लॉयर्स कॉलोनी स्थित पानी की टंकी के पास कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम किशोर ने की। बैठक में 18 मई को शहर कांग्रेस के महंगाई के विरुद्ध हल्ला बोल कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई।
शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि हल्ला बोल कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सुबह दस बजे शहीद स्मारक पर एकत्र होने का आह्वान किया। यहां से जुलूस कलेक्ट्रेट तक जाएगा और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक में राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाशंकर शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग की भागीदारी होनी चाहिए। बैठक में राम दत्त दिवाकर, अरविंद कुमार दौनेरिया कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष सचिन चौधरी, कपूर चंद्रावत, महेंद्र सिंह, तिलक चौधरी, चंद्रपाल सिंह, चंद्र भान मथुरिया, गौरव कश्यप, संदीप मल्होत्रा, रमेश पहलवान, ओ पी सिंह बघेल, विजय शर्मा, बी डी पाठक ने विचार व्यक्त किये।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments