आगरा पुलिस ने दबोचे दस चोर, वाहन और मोबाइल टावर के उपकरण करते थे चोरी

आगरा, 20 मई। कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से दस शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनमें पांच अभियुक्त चोरी के वाहन चुराने वाले और अन्य पांच अभियुक्त टॉवर से महंगे उपकरण चोरी करने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाना एमएम गेट पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम ने वाहन चोर गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, सात इंजन, सात हैंडल, 11 रिम समेत अन्य पार्ट्स, 34,500 रुपये नकद और मास्टर चाबी बरामद की।
पुलिस टीम ने शकीलुद्दीन और दौलत को टेढ़ी बगिया अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी के वाहन खरीदने वाले परविंदर उर्फ प्रकाश, पवन राठौर और बबलू को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से 38,900 रुपये, सात इंजन, सात हैंडल, 11 रिम, सात साइलेंसर और अन्य पार्ट्स बरामद किए गए। आरोपियों ने बताया कि वे जनपद में अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी कर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेच देते थे। 
एक अन्य मामले में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने मोबाइल टॉवर से महंगे उपकरण चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया आरआरयू उपकरण, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, चोरी के औजार, चार मोबाइल फोन और नकदी बरामद की। 
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
गिरोह मोबाइल टॉवरों की रेकी कर सुनसान इलाकों में वारदात को अंजाम देता था और चोरी किए गए उपकरणों को बेच देता था। पुलिस ने आवास विकास कालोनी के सेक्टर-6 और सेक्टर-7 के बीच खाली मैदान में दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने यह भी कबूला कि वे गुरुग्राम सहित अन्य शहरों में भी मोबाइल टॉवरों से उपकरण चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गिरोह पहले मोबाइल टॉवरों की रेकी करता था और सुरक्षा व्यवस्था कमजोर मिलने पर रात में चोरी की वारदात करता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष राघव, दानिश, सुभाष कुमार, मनजीत सिंह और सुखबीर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी बुलंदशहर, गाजियाबाद, एटा और फिरोजाबाद जिलों के रहने वाले हैं।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments