"राहुल गांधी को आगरा भेजें, अच्छे से इलाज कराएंगे," मोदी, शाह पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी को लेकर सांसद नवीन जैन की तीखी प्रतिक्रिया

आगरा, 20 मई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर की गई असंसदीय टिप्पणी पर राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है।
सांसद जैन ने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी को अपनी भाषा और बयानबाजी पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जवान संभालकर बोला करें। असली पागल तो राहुल गांधी खुद हैं। मेरा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहुल गांधी को आगरा भेज दें। आगरा के पागलखाने में उनका अच्छे से इलाज कराया जाएगा और दो महीने में बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। इसका सबसे बड़ा लाभ कांग्रेस पार्टी को होगा, क्योंकि जिस तेजी से पार्टी का पतन हो रहा है उसमें कुछ रुकावट आ जाएगी।”
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
जैन ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश और देश की संस्थाओं को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। समय-समय पर चीन और पाकिस्तान जैसे मुद्दों पर भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नीचा दिखाने की कोशिश करते रहे हैं। देश की जनता अब राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है।
उन्होंने कहा, “विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी को गद्दार कहने वाले पहले अपना इतिहास देख लें। गद्दार कौन सी पार्टी है, यह पूरा देश जानता है। इन्हीं कारणों से आज कांग्रेस पार्टी का लगातार पतन हुआ है और जनता ने कांग्रेस को देशभर में नकार दिया है।”
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments