दवा व्यापारियों की हड़ताल बेअसर रहने का दावा
आगरा, 20 मई। महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन ने दावा किया है कि कुछ दवा विक्रेताओं के 20 मई को हड़ताल के आह्वान का बाजार पर कोई असर नहीं पड़ा। बुधवार को सभी थोक और फुटकर सदस्यों ने दुकानें खुली रखीं।
एसोसिएशन के संस्थापक गिरधारी लाल भगतयानी
चेयरमैन संजय चौरसिया, संरक्षक कपूर चंद अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, चंद्र प्रकाश पाहुजा, अध्यक्ष आशीष शर्मा, महामंत्री अश्वनी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अजीत दुबे, अमित गुप्ता, मनोज लालवानी, हरविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सह कोषाध्यक्ष विमल स्वरूप गुप्ता, मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल का कहना है कि सभी फुटकर दवा व्यापारियों को जरूरी दवाइयों की आपूर्ति सुचारू रखी।
दवा व्यापारियों ने अपनी दुकान खोल कर हड़ताल के प्रति विरोध दर्ज कराया। कंपनियों के अधिकृत सभी स्टॉकिस्ट ने अपने प्रतिष्ठान खोले ओर फुटकर दवा बाजार की डिमांड को पूर्ण कर व्यापार के साथ मानव सेवा का अपना संकल्प दोहराया।
आगरा रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन ने भी हड़ताल के विफल रहने का दावा किया। दावा करने वालों में अध्यक्ष डॉ आशीष ब्रह्मभट्ट, संस्थापक श्याम तिवारी, महामंत्री राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश पाठक, वीरू, कपिल बंसल शामिल हैं।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments