आगरा की रिनी मेहरा का लंदन की प्रतिष्ठित पेगासस स्कॉलरशिप के लिए चयन, देशभर से केवल दो अधिवक्ताओं को मिला अवसर
आगरा, 18 मई। शहर की युवा अधिवक्ता रिनी मेहरा का चयन प्रतिष्ठितन अंतरराष्ट्रीय पेगासस (Pegasus) स्कॉलरशिप कार्यक्रम के लिए किया गया है। इस वर्ष पूरे देश से केवल दो अधिवक्ताओं का चयन किया गया है, जिनमें एक रिनी मेहरा भी हैं।
यह जानकारी उनके पिता चार्टर्ड एकाउंटेंट संजय मेहरा ने दी। उन्होंने बताया कि रिनी मेहरा वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट एवं दिल्ली उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही हैं। यह उपलब्धि उनकी मेहनत और प्रतिभा का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि पेगासस स्कॉलर के रूप में रिनी मेहरा को लंदन के 'इन्स ऑफ कोर्ट' की उन परंपराओं और कानूनी बारीकियों को सीखने का अवसर मिलेगा, जो केवल वैश्विक स्तर के विशेषज्ञों के लिए सुलभ होती हैं।
रिनी मेहरा की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों एवं शहर के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
___________________________
Post a Comment
0 Comments