रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू, इस वर्ष छह अक्टूबर को निकाली जाएगी राम बरात

आगरा, 27 मई। उत्तर भारत के प्रमुख श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को परंपराओं के साथ-साथ आधुनिकता से जोड़ा जाएगा, ताकि युवा पीढी इससे आकर्षित हो। 
श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि श्री रामलीला का यह 149वां वर्ष है। इस आयोजन के साथ ही यह लीला महोत्सव 150 वे वर्ष में हम प्रवेश कर जायेगा।   
उन्होंने बताया कि छह अक्टूबर को श्रीराम बरात निकाली जाएगी। सात अक्टूबर से तीन दिवसीय जनकपुरी महोत्सव होगा। जनकपुरी सजाने के लिए अभी से विभिन्न क्षेत्रों से प्रस्ताव आने शुरू हो गए हैं। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
कमेटी की बैठक करके पांच पदाधिकारियों की चयन समिति बनाई जाएगी, जो जनकपुरी महोत्सव के स्थलों का निरीक्षण करेगी। उन्हीं के निर्णय के अनुसार श्रीरामलीला कमेटी जून माह में जनकपुरी स्थल की घोषणा कर देगी, ताकि वहां भी तैयारियां जल्दी शुरू हों और विकास कार्यों को भी गति मिल सके। 
कमेटी द्वारा दशरथ के पात्र का भी चयन किया जाता है। उनके भी नाम आने शुरू हो गए हैं। उनके चयन की प्रक्रिया भी जल्दी शुरू होगी।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments