दर्दनाक: आगरा चौपाटी पर झकझोरने वाला हादसा, झूले का कुंडा टूटने से 15 वर्षीय किशोर की जान गई

आगरा, 24 मई। थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड पर स्थित आगरा चौपाटी पर जिप लाइनिंग झूले से गिरकर 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने चौपाटी मैनेजर और जिप लाइन संचालक को हिरासत में लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा चौपाटी में संचालित जिप लाइनिंग झूले पर 15 वर्षीय किशोर सवारी कर रहा था, तभी अचानक वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। किशोर की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम कुणाल अग्रवाल बताया गया है जो फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी पंकज अग्रवाल का पुत्र था। 
समझा जा रहा है कि कुणाल अपने परिवार के साथ चौपाटी पर घूमने आया था, जहां एडवेंचर राइड के दौरान जिप लाइनिंग झूले का कुंडा टूटने से वह नीचे आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चौपाटी परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। किशोर का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
सूचना पर एसीपी ताज सुरक्षा व ताजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर किशोर कैसे झूले से नीचे गिरा। क्या उसकी पकड़ कमजोर पड़ी या फिर झूले में किसी कमी की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद जिप लाइनिंग संचालन करने वाली कंपनी की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रोमांचक झूलों में पर्याप्त सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे ने आगरा चौपाटी पर लगे मनोरंजन साधनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments