न्यू आगरा थाने के निकट महिला के गले से चेन तोड़ने वाले दबोचे गए

आगरा, 21 मई। थाना न्यू आगरा पुलिस ने थाने निकट सड़क किनारे खरीददारी करने वाली महिला के गले से सोने की चेन लूटने वाले दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई चेन और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की।
एसीपी हरिपर्वत अमीषा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विगत 16 मई की रात्रि इंजीनियर्स काॅलोनी निवासी रीमा चौहान अपने बच्चे को लेकर न्यू आगरा रोड पर फल और अन्य सामान खरीदने पहुंची थीं। वह थाने से थोड़ी दूर पर ठेल पर केले खरीद रहीं थीं। इसी दौरान एक स्कूटी पर दो युवक पीछे से आए। झपट्टा मारकर रीमा के गले से सोने की जंजीर तोड़ ली और भाग गए।
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
पीड़िता ने थाना न्यू आगरा पर वारदात की शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने निरंतर प्रयास करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से पीली धातु के 02 चैन के टुकड़े एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरबाज पुत्र गुलाम हुसैन और मोहम्मद समीर पुत्र अलताफ अहमद, निवासी शिव नगर खदरा, निराला नगर, लखनऊ के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि विगत 16 मई की रात भगवान टॉकीज चौराहे से उन्होंने ही बरामद स्कूटी से महिला की चेन लूटी थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
थाना न्यू आगरा के आसपास कई रेस्टोरेंट और खाने के सामान की ठेलें लगती हैं। इसके साथ ही थोड़ी दूर पर सब्जी और फलों की ठेल खड़ी होती हैं। देर रात तक यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। 
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments